खेतों की गहरी जुताई को आसान बनाने वाले टॉप 3 – आधुनिक कृषि यंत्र

Click to rate this post!
[Total: 2 Average: 5]

खेतों की गहरी जुताई को आसान बनाने वाले टॉप 3 - आधुनिक कृषि यंत्र

खेतों की गहरी जुताई को आसान बनाने वाले टॉप 3 – आधुनिक कृषि यंत्र: भारत एक कृषि प्रधान देश है, यहाँ की जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा कृषि पर निर्भर है। सरकार भी समय-समय पर कृषि क्षेत्र में सुधार लाने के लिए नई योजनाएं बनाती रहती हैं। ये योजनाएं न केवल खेती को आसान बना रही हैं, बल्कि किसानों के जीवन को भी एक नई दिशा प्रदान कर रही हैं। इसके अतिरिक्त, सरकार कई माध्यमों से किसानों को आधुनिक कृषि और आधुनिक कृषि यंत्र के उपयोग के लिए प्रेरित कर रही है। 

आधुनिक-कृषि-यंत्र
आधुनिक-कृषि-यंत्र

आधुनिक कृषि यंत्र की ओर बढ़ते किसानों के कदम

सबसे अच्छी बात यह है कि किसान भी आधुनिक कृषि की ओर अग्रसर हो रहे हैं और खेती में आधुनिक तकनीकों और कृषि यंत्रों का उपयोग कर रहे हैं। आधुनिक तकनीक और आधुनिक कृषि यंत्र न केवल खेती को सुगम और सरल बना रहे हैं, बल्कि इनके उपयोग से, भारतीय किसान अनावश्यक खर्चों से भी छुटकारा पा रहे हैं। इसके साथ ही, वे अपना कीमती समय भी बचा रहे हैं।

परंपरागत कृषि से आधुनिक कृषि यंत्र की ओर

कुछ समय पहले की बात करें तो किसान को खेती से सम्बंधित हर कार्य के लिए अन्य घटकों पर निर्भर रहना पड़ता था। जैसे उदाहरण के तौर पर देखें तो खेत की जुताई जो की एक बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण कार्य है, उसके लिए किसान को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

जैसे ट्रेक्टर बुलवाना, मज़दूरों की व्यवस्था करना। एक बार तो जैसे तैसे किसान इन सब की व्यवस्था भी कर देता था लेकिन कई बार ये देखा गया की किसान का सही समय पर कार्य पूरा नहीं हो पाया। यानि किसान का इन सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने में पैसा भी लगा, उसका बेशकीमती समय भी नष्ट हुआ और कार्य भी पूर्ण नहीं हो पाया।

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए और किसान की कठिनाइयों को समझते हुए बलवान कृषि किसानों के लिए ऐसे आधुनिक कृषि यंत्र लेकर आया है जिससे किसान खेत की गहरी जुताई का कार्य बड़ी ही सुगमता से, बिना किसी अधिक श्रम के और अत्यधिक कम लागत में पूर्ण कर सकता है और साथ ही किसान को किसी के ऊपर निर्भर रहने की आवश्यक्ता भी नहीं है।

तो आइये बात करते हैं ऐसे 3 दमदार जुताई उपकरणों के बारे में जो करेंगे आपके जुताई के काम को और भी आसान:

1. खरपतवार से छुटकारा और जुताई के लिए आधुनिक कृषि यंत्र Balwaan Power Weeder (BP - 700)

पारम्परिक युग में जुताई का काम पहले हल के माध्यम से किया जाता था जिसमे किसान को अत्यधिक श्रम करना पड़ता था। फिर धीरे-धीरे ट्रैक्टरों के माध्यम से जुताई होने लगी। लेकिन हर किसान ट्रेक्टर नहीं ले सकता और साथ ही वे छोटे खेतों वाले किसानों के लिए ट्रेक्टर का कोई उपयोग नहीं था।

लम्बे समय तक ट्रेक्टर के अलावा किसानों के पास कोई विकल्प नहीं था, लेकिन अब इसका विकल्प पॉवर वीडर (Power Weeder) के रूप में मिल चुका है और खेती से सम्बंधित सभी कार्यों को सुगम और प्रभावी बनाने के कारण किसानों में खास लोकप्रिय भी है। 

इस कृषि मशीनरी का उपयोग किसान खेत की गहरी जुताई के लिए करते हैं।पॉवर वीडर का उपयोग मुख्य रूप से मिट्टी की तैयारी, अंतर-खेती, मिट्टी को पलटने, मिट्टी को ढीला करने और निराई-गुड़ाई के लिए किया जाता है।

बलवान का 7 HP Power weeder आज भारत के लाखों किसानों द्वारा खेती से सम्बंधित विभिन्न  कृषि कार्यो में उपयोग किया जा रहा है जैसे , वृक्षारोपण ,बागवानी, गन्ना, बाग, फल, धान, सब्जियां, कपास के खेत, गुलाब की नर्सरी, नारियल, काजू के बागान आदि फसलों के लिए खेत को तैयार करने  में सहायता करता है। 

पॉवर वीडर किसानों के समय और श्रम को बचाता है और जुताई एवं निराई – गुड़ाई जैसी  गतिविधियों में मदद करता है, जिससे फसल का उत्पादन बेहतर होता है।

Balwaan-power-weeder
Balwaan 7 HP Agricultural Power Weeder|

विशेषताएं

  • 212 cc का शक्तिशाली इंजन। 
  • फॉरवर्ड और रिवर्स गियर की श्रमता। 
  • Euro – V  इंजन ।
  • मिट्टी की तैयारी, अंतर-खेती और खरपतवार हटाने के लिए आदर्श। 
  • पोषक तत्वों का उपभोग करने में सहायता करता है और खरपतवारों को हटाकर फसल की गुणवत्ता में वृद्धि। 
  • पॉवर वीडर शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ समय और प्रयास की बचत करता है।  

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें।

अभी ऑर्डर करें

Balwaan Powe Weeder BP-700

2. निराई - गुड़ाई और जुताई के लिए सबसे लोकप्रिय आधुनिक कृषि यंत्र Balwaan mini power tiller ( BW - 25 )

Balwaan mini power tiller Machine एक महत्वपूर्ण कृषि उपकरण है, जिसे किसान खेती के विभिन्न कार्यों जैसे निराई-गुड़ाई, भूमि की तैयारी और जुताई के लिए उपयोग करते हैं।

इस टिलर मशीन की खासियत यह है कि यह छोटे से छोटे खेत में भी आसानी से जुताई कर सकती है, जिससे किसानों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है।

 63cc Mini Power tiller फसल बुवाई से पहले जुताई के लिए सबसे टिकाऊ और प्रभावी आधुनिक कृषि यंत्र है। यह मशीन न केवल किसानों के श्रम और समय की बचत करती है, बल्कि उनकी उत्पादकता को भी बढ़ाती है।

Balwaan Mini Power Tiller की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी भी तरह की मिट्टी में काम कर सकता है, चाहे वह जलोढ़, काली, लाल या पीली मिट्टी हो। इससे जुताई और फसल की तैयारी बहुत आसान हो जाती है। 

इस मशीन का हल्का वजन, दमदार बॉडी और 1.72 लीटर का फ्यूल कैपेसिटी इसे किसानों में बेहद लोकप्रिय बनाता है। किसान भाइयों के बीच यह मिनीपॉवर टिलर “मिनी ट्रेक्टर के नाम से भी जाना जाता है।

यह सब्जियों की पंक्तियों के बीच निराई-गुड़ाई, भूमि की तैयारी और संपूर्ण जुताई के कार्य के लिए अत्यंत उपयुक्त है।

balwaan mini tiller
63cc Mini Agricultural Power Tiller

विशेषताएं

  •  63 CC का 2 – स्ट्रोक दमदार पेट्रोल इंजन। 
  •  5 से 6  इंच तक गहरी जुताई। 
  • 70 % की टैंक कैपेसिटी । 
  • सब्जियों की खेती  के बीच निराई-गुड़ाई, भूमि की तैयारी और सम्पूर्ण जुताई प्रक्रिया। 
  •  2.5-3 घंटे में 1 एकड़ तक की खेती । 
  •  निराई और जुताई सहित खेत संचालन के लिए अनेक गुणों वाला पॉवर टिलर। 
मिनी टिलर के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस वीडियो को देखें:

अभी ऑर्डर करें

Balwaan Mini Tiller (BW-25)

3.कटाई के साथ जुताई करने वाला दमदार आधुनिक कृषि यंत्र Balwaan Crop cutter with Tiller (BX - 35B) (CT)

किसान भाइयों के लिए खरीफ की फसल से पहले जुताई का कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। इस कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए पॉवर वीडर, मिनी पॉवर टिलर और कल्टीवेटर जैसी मशीनों का उपयोग किया जाता है। लेकिन, जब किसानों के लिए महंगी मशीनें खरीदना संभव नहीं हो, तब उनके संकट को दूर करने के लिए बलवान Tiller attachment एक बहुत ही किफायती और प्रभावी समाधान के रूप में सामने आता है।

बलवान का यह Brush cutter with tiller attachment एक बहुमुखी कृषि यंत्र है। इसकी सहायता से किसान कटाई-छंटाई, निराई-गुड़ाई, फसल कटाई और जुताई जैसे महत्वपूर्ण कार्य टिलर अटैचमेंट और ब्रश कटर अटैचमेंट की मदद से आसानी से पूरा कर सकते हैं। यह उपकरण न केवल किसानों के समय और श्रम की बचत करता है, बल्कि उनकी कृषि गतिविधियों को भी अधिक प्रभावी और सुलभ बनाता है।

इस जुताई उपकरण के साथ निम्न प्रकार के अद्भुत Attachment  शामिल हैं – 

वीडर attachment 

80 T Blade

 3T Blade

Tap n Go cutter

Brush-cutter-with-tiller
Tiller-attachment

विशेषताएं

  •  3 से 4 इंच तक की गहरी  जुताई 
  •  4 – स्ट्रोक पेट्रोल इंजन 
  •  360 डिग्री रोटेशन
  • Bike Style Handle
  • निराई-गुड़ाई, छँटाई, झाड़ियाँ काटना, फसल कटाई और जुताई  के लिए आदर्श

निष्कर्ष

आधुनिक कृषि तकनीकों और यंत्रों का उपयोग न केवल खेती को आसान बना रहा है, बल्कि किसानों के जीवन को भी सुलभ और समृद्ध बना रहा है। यह समय है कि हम सभी आधुनिक कृषि की ओर कदम बढ़ाएं और अपने देश की कृषि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

बलवान कृषि के Power weeder, Mini power tiller और Brush cutter with power tiller जैसे यंत्र आधुनिक कृषि तकनीकों के उदाहरण हैं, जो मिट्टी की उर्वरता और फसल के उत्पादन में वृद्धि करते हैं।

इन यंत्रों का उपयोग करके किसान अपनी खेती में अधिक फसल की उत्पादकता बढ़ा सकते हैं। इस प्रकार, कृषि यंत्र गहरी जुताई के कार्य में किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं।

कृषि उपकरणों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए –

अगर आप किफायती और लाभकारी कृषि यंत्रों की खोज कर रहे हैं, तो हमारे Top 15 Best Affordable Agricultural Machinery in India ब्लॉग पोस्ट को पढ़ें। यहां हमने विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों के बारे में स्पष्ट किया है जो आपकी मेहनत को कम करने और फसल उत्पादकता को बढ़ाने में मदद करेगा।

लगातार पूछे जानें वाले प्रश्न :

खेत में गहरी जुताई क्यों की जाती है ? 

खेत में गहरी जुताई इसलिए की जाती है ताकि मिट्टी में हवा और पोषक तत्व अच्छे से अंदर जा सकें। इससे पौधों की जड़ें मजबूत होती हैं और पानी भी ज्यादा समय तक मिट्टी में बना रहता है।

आधुनिक कृषि यंत्र कौन – कौन से है ?

आधुनिक कृषि यंत्रों में पावर वीडर, मिनी टिलर और ब्रश कटर विद टिलर अटैचमेंट जैसे उपकरण शामिल हैं, जो खेतों में किसानों की मेहनत और समय दोनों की बचत करते हैं।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top