Balwaan Water Pump: यह है खेती के लिए सबसे शानदार वॉटर पंप मशीन

Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
balwaan-water-pump-machine

आज इस ब्लॉग में हम जानेंगे Water Pump के बारे में जो की बनाते हैं सिंचाई के काम को बेहद आसान। वैसे तो  सिंचाई कहने को तो एक छोटा सा शब्द है लेकिन इस कार्य के लिए किसानों को कितनी ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

तालाबों,नहरों,जलाशयों से पानी को खेतों तक पहुँचाना आसान काम नहीं होता और अगर जल संसाधन खेतों से ज्यादा दूरी पर होते हैं तो सिंचाई के लिए खेतों में पानी पहुँचाने की समस्या कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। फिर किसानों के लिए शुरू होता है मशक्कत का सिलसिला। 

हालांकि पानी खींचने के लिए कई उपकरण आते हैं लेकिन सिंचाई के लिए सही water pump का चुनाव करना हर किसान के लिए एक बड़ा फैसला होता है। 

एक अच्छा वॉटर पंप वही है जो न केवल अत्यधिक दूरी से भी खेतों तक पानी पहुँचाने में सक्षम हो साथ ही उसके उपयोग के बाद किसान को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़े। 

इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको जानकारी देंगे, Balwaan Krishi के बज़ट फ्रेंडली Balwaan Water Pump के बारे में जो न केवल अधिक दूरी और अधिक गहरायी से पानी खींचने में सक्षम है बल्कि ये किसानों के उपयोग और जरुरत के हिसाब से तीन मॉडल्स में भी उपलब्ध है। 

इनमे सबसे पहला मॉडल है Balwaan WP-33R 7HP Water Pump

बलवान WP-33R वॉटर पंप को खासतौर पर सिंचाई और पानी की निकासी के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस 4-स्ट्रोक वॉटर पंप का वजन 20 किलोग्राम है, और यह मजबूत और टिकाऊ फ्रेम में आता है। जिसके कारण इस पंप को आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह लेकर जा सकते है। 

  • इसका इनलेट और आउटलेट 3 इंच का है। साथ ही यह 7 HP के इंजन के साथ आता है जो प्रति घंटे में मात्र 700-800 ml पेट्रोल की खपत करता है। 
  • इस सिंचाई वॉटर पंप का अधिकतम सक्शन क्षमता 8 मीटर और अधिकतम हेड 22 मीटर है, जिससे यह पंप मुश्किल से मुश्किल जगहों पर भी पानी पहुंचाने में सक्षम है।
  • बलवान के इस 7HP Water Pump की सबसे बड़ी ख़ास बात ये है की ये 1 मिनट में 1000-1200 लीटर पानी डिस्चार्ज कर देता है। 

वॉटर पंप की रेंज में Balwaan Krishi का दूसरा मॉडल है - Balwaan WP-22R 7HP Water Pump

अगर किसान एक ऐसा वॉटर पंप चाहते हैं जो हल्का हो, आसानी से कैरी किया जा सके और जिसकी मेंटेनेंस कम हो और एक बेहतर सिंचाई पम्प हो तो बलवान WP-22R आपके लिए best water pump है।

  • यह 7 HP के शक्तिशाली 4-स्ट्रोक इंजन के साथ आता है, और इसका वजन लगभग 20 किलोग्राम है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है।
  • इसका डिज़ाइन इतना सुविधाजनक है कि इसे विभिन्न स्थानों पर आसानी से उपयोग किया जा सकता है चाहे वह कृषि क्षेत्र हो, कंस्ट्रक्शन साइट हो ,या होटल । इसमें 2 इंच का इनलेट और आउटलेट होता है, जो इसे विभिन्न कार्यों के लिए अत्यधिक उपयुक्त बनाता है।
  • इसकी अधिकतम हेड क्षमता 30 मीटर है और सक्शन क्षमता 8 मीटर, जो बनाती है इस पम्प को Best irrigation water pump. Agriculture water pump के रूप में ये पंप बहुत ही प्रभावी ढंग से काम करता है। 

water pump में तीसरा मॉडल है - Balwaan water pump WP-15R

बलवान WP-15R छोटा लेकिन ताकतवर वॉटर पंप है, जो 98cc के इंजन के साथ आता है। वजन में हल्का होने के कारण इसे आप आसानी से कहीं भी लेकर जा सकते है। 

  • यह water pump 1.5 इंच की सक्शन और डिस्चार्ज पोर्ट के साथ आता है, जिससे पानी का फ्लो बहुत ही ज़बरदस्त होता है।
  •  इसकी अधिकतम सक्शन क्षमता 5 मीटर और अधिकतम हेड 15 मीटर है, जिससे यह पम्प बिना किसी प्री-बिल्ट वाटर चैनल के 5 मीटर ऊंचाई तक पानी खींच सकता है। 
  • इसका रिकोइल स्टार्टर सिस्टम इसे चालू करना बहुत ही आसान बनाता है, और कम ईंधन खपत के कारण यह पम्प आपके बजट में भी फिट बैठता है। यह सिंचाई के लिए एक शानदार पम्प है, जो आपके सिंचाई के काम को एकदम आसान बनाता है।

Balwaan Water Pump: क्यों हैं ये सबसे बेहतर?

इन तीनों सिंचाई पंप की खासियत यह है कि इन्हें सिंचाई और पानी की निकासी के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। ये Balwaan Water Pump न केवल कठिन हालात में भी भरोसेमंद हैं, बल्कि इन्हें मेंटेन करना भी बेहद आसान है।

सभी water pump के साथ 6 महीने की वारंटी मिलती है, जिससे आपको किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा इन सभी वॉटर पंप के साथ 1 लीटर इंजन ऑयल फ्री मिलता है और बलवान कंपनी फ्री होम डिलीवरी की भी सुविधा प्रदान करता है, जिससे आपको घर बैठे ही इस सिंचाई उपकरण की डिलीवरी मिल सकती है।

लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न :

1.सिंचाई के लिए कोनसा वॉटर पंप सबसे अच्छा है ?

बलवान के तीनो वॉटर पंप सिंचाई के लिए अच्छे हैं और किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार पम्प का चयन कर सकता है। बड़े खेतों वाले किसानों के लिए  बलवान वाटर पम्प WP-33R और WP-22R बेहतर है, और छोटे छोटे खेतों में सिंचाई के कार्य के लिए WP-15R एकदम उचित रहेगा। 

2.क्या वॉटर पंप पर वारंटी उपब्ध है ?

हाँ, Balwaan Water Pump पर पुरे 6 महीने की वारंटी उपलब्ध है, जो किसी भी प्रकार के मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट या फंक्शनल समस्याओं के लिए सहयोग प्रदान करती है।

3.क्या वॉटर पंप  को चलाना आसान है?

हाँ, Balwaan Water Pump को चलाना बहुत आसान है। इसका उपयोग किसान बिना किसी कठिनाई के कर सकते हैं, और यह आसानी से ऑपरेट और मेंटेन भी किया जा सकता है।

Picture of ओम गोधवानी

ओम गोधवानी

ओम गोधवानी बलवान कृषि में कंटेंट क्यूरेटर विभागाध्यक्ष हैं, जिनके पास कृषि और किसानों से सम्बंधित कंटेंट क्यूरेटशन में कई वर्षों का अनुभव है।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top