इस गाय का दूध अमृत समान होता है।

भारत में कई प्रजाति की गाय पायी जाती है।

आज हम आपको जानकारी देंगे गिर प्रजाति की गाय की जिसका दूध अमृत तुल्य होता है।

इसका लाल या चॉकलेटी रंग, लंबा माथा, और घुमावदार सींग इसे सबसे अलग बनाते हैं।

इसके कान लंबे होते हैं और पीठ पर हल्का कूबड़ होता है।

इसका जीवनकाल 12-15 साल का होता है और ये 10-12 बछड़े देती है।

गिर गाय का दूध बाजार में 70 रुपये से लेकर150 रुपये प्रति लीटर तक बिकता है।

इसके देसी घी की कीमत 2000 से लेकर 3000 रुपये प्रति किलो तक होती है।

इसके दूध में फैट की मात्रा ज्यादा होने के कारण बहुत ज्यादा डिमांड रहती है।