जानिए फसल कटाई के लिए 2 आधुनिक कृषि उपकरण : Brush Cutter और Power Reaper

Click to rate this post!
[Total: 1 Average: 5]
आधुनिक कृषि उपकरण
आधुनिक कृषि उपकरण

फसल कटाई के लिए 2 आधुनिक कृषि उपकरण : ब्रश कटर (Brush Cutter) और पावर रीपर (Power Reaper) : क्या आप जानते है? खरीफ की फसल शुरू हुए अब काफी वक्त हो गया है। उस समय किसान खरीफ की फसलों जैसे चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंग, मूंगफली, गन्ना, सोयाबीन और कपास की तैयारी में जुटे हुए थे। अब आने वाले महीने में उन्ही खरीफ की फसलों की कटाई भी शुरू हो जाएगी। किसानों के लिए फसल कटाई एक अत्यंत आवश्यक कार्य है जिसके लिए आधुनिक कृषि उपकरण एक अहम भूमिका निभाते है । 

कृषि उपकरणों की सहायता से किसान फसल को काटने की प्रक्रिया कम समय और कम लागत में पूरा कर सकतें है, इसी के चलते सरकार भी किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपयोग करने के लिए प्रेरित करती है जिससें फसल कटाई आसान हो जाती है ।    

पुराने समय की बात करें तो किसानों को खेत में कटाई करते समय कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था । फसल कटाई के कार्य के लिए समय पर मजदूर नहीं मिल पाते थे और किसान हंसिया की मदद से फसल की कटाई का कार्य करते थे, जिससे अधिक समय लगता था। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए सरकार किसानों को ज्यादा  से ज्यादा आधुनिक कृषि यंत्रो का उपयोग करने के लिए प्रेरित करती है ।   

आधुनिक फसल कटाई तकनीकों और उपकरणों का उपयोग किसान किस तरह कर पाएंगे ?

हमारे किसान भाई, आधुनिक तकनीकों और उपकरणों की सहायता से खरीफ फसलों की कटाई का कार्य बहुत ही आसान और प्रभावी बना सकते है । बलवान कृषि के इन 2 दमदार फसल कटाई उपकरण की सहयता से

यह भी पढ़ें:फसल प्रबंधन आज के किसान की तरक्की का राज

Balwaan Brush Cutter - फसल कटाई के लिए एक पोर्टेबल हार्वेस्टर

Brush Cutter Machine किसानों के लिए एक पोर्टेबल हार्वेस्टर (Portable Harvester) की तरह काम करता है , जो वजन में हल्का और बहुत शक्तिशाली होता है किसान  इस आधुनिक कृषि उपकरण का उपयोग मुख्य रूप से फसल कटाई जैसे कृषि कार्यों के लिए कर सकते हैं।

Balwaan Brush Cutter या Grass cutter मशीन का उपयोग गेहूं, धान, मक्का, ज्वार, मेहंदी, सोयाबीन आदि सूखी खड़ी फसलों की कटाई के लिए किया जाता है। यह कटाई उपकरण 360 डिग्री में काम करने की क्षमता रखता है और आदर्श रूप से कृषि, बागवानी, लॉन गार्डन रखरखाव और भूनिर्माण क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। 

इसकी सबसे बड़ी खासियत है की इस आधुनिक कृषि उपकरण की सहायता से किसान फसल को काटने का कार्य कम समय और कम लागत में पूरा कर पाएंगे। 

ब्रश कटर की मुख्य विशेषताएँ

  • 1.5 Hp , 4-stroke पेट्रोल इंजन 
  • 700 मिली लीटर प्रति घंटा ईंधन की खपत करता है। 
  • 80 T blade , 3-T blade , Tap and Go cutter अटैचमेंट के साथ आता है 
  • खरपतवारों को काटने, झाड़ों को काटने और बाड़ों और बगीचे की घास को काटने के लिए उपयुक्त। 

ब्रश कटर के लाभ

  • Balwaan Brush cutter machine कृषि गतिविधियों में समय और प्रयास की बचत करता है ।
  • सटीक और साफ फसल कटाई प्रदान करता है
  • शारीरिक श्रम को कम करता है और उत्पादकता बढ़ाता है ।
  • झाड़ियों को काटने और बाड़ों मै पैदा खरपतवार को काटने के लिए सुविधाजनक है ।

 ब्रश कटर के बारे में अधिक जानने के लिए इस वीडियो को देखें ।

Balwaan Power Reaper - फसल कटाई के लिए एक आधुनिक कृषि उपकरण

Balwaan Reaper 3FD Diesel:- एक स्व- चालित डीजल संचालित walk behind प्रकार का हार्वेस्टर है, जो रोटरी ब्लेड्स के साथ आता है, जिससे फसलों को प्रभावी रूप से काटा जा सकता है इस मशीन के चौड़े टायरों की वजह से इसे समतल भूमि, पहाड़ों, ढलानों, ऊपरी भूमि और ढलवां खेतों में भी उपयोग किया जा सकता है ।

इस पॉवर रीपर की मदद से धान, गेहूं, सरसों, सोयाबीन, राजमा, जीरा, हरी मटर, काले मटर, सरसों, धनिया, तिल, जूट, चने जैसे कई प्रकार की फसलों की कटाई की जा सकती है । 

Balwaan Power Reaper Machine:- की मदद से किसान लगभग 90 मिनट में  एक एकड़ ज़मीन तक फसल की कटाई कर सकते है, जिससे किसानों की श्रम की बचत होती है और कटाई की लागत भी कम होती है। इस प्रकार किसानों के लिए बलवान पॉवर रीपर एक बेहतरीन कटाई उपकरण साबित होता है।

पावर रीपर की मुख्य विशेषताएँ

  • 5 HP, 3600  RPM  पावरफुल डीज़ल इंजन 
  • 700 से 900 मिली लीटर प्रति घंटा ईंधन की खपत करता है
  • 5 km प्रति घंटे की रफ़्तार से फसल कटाई का कार्य करता है
  • पावर रीपर का उपयोग समतल भूमि ,मैदानी इलाकों, पहाड़ों,, ऊपरी इलाकों और ढलान वाले खेतों में किया जा सकता है।

पावर रीपर के लाभ

  • बलवान रीपर मशीन हर तरह के क्षेत्रों में फसल काटने में तेज और सटीक है।
  • सरल और आरामदायक डिजाइन प्रदान करती है।
  • श्रम लागत को कम करता है और उत्पादकता को अधिक करता है।
  • धान, गेहूं, चावल ,सरसों, सोयाबीन, राजमा, जीरा, आदि लंबी और छोटी दोनों फसलों के लिए उपयुक्त है।

पावर रीपर के प्रभावी उपयोग और प्रदर्शन को देखने के लिए इस वीडियो को देखें ।

निष्कर्ष

Balwaan Brush Cutter और Balwaan Power Reaper जैसे आधुनिक कृषि उपकरण का उपयोग करके किसान खरीफ फसलों की कटाई को आसान और कुशल बना सकते हैं। इससे न केवल किसानों के मेहनत और समय की बचत होगी, बल्कि उत्पादन लागत भी कम होगी और अधिक मुनाफा कमा सकेंगे। इन उपकरणों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए Balwaan Krishi की Website पर क्लिक करे | 

अगर हमारे किसान भाई सोच रहे है ,भारत की सबसे अच्छी फसल कटाई मशीन कैसे चुने तो हमारे ब्लॉग ‘’ How to Choose the Best Harvesting Machine in India? ‘’ को पढ़ें |

लगातार पूछे आने वाले प्रश्न

1. आधुनिक कृषि यंत्र कौन से हैं?

आधुनिक कृषि यंत्रो में ब्रश कटर , पावर रीपर , वाटर पंप , पावर वीडर जैसे कई उपकरण शामिल हैं। यह कृषि उपकरण खेती को अधिक कुशल और उत्पादक बनाने में मदद करते हैं। 

2. रीपर मशीन का उपयोग क्या है?

रीपर मशीन का उपयोग फसलों की कटाई के लिए किया जाता है। यह मशीन खेतों में अनाज, धान और घास जैसी फसलों को काटने में मदद करती है।

3. पारंपरिक कृषि उपकरणों पर आधुनिक कृषि उपकरणों का क्या फायदा है?

आधुनिक कृषि उपकरण पारंपरिक उपकरणों की तुलना में अधिक कुशल, किसानों के मूल्यवान समय की बचत करने वाले और उत्पादकता बढ़ाने वाले होते हैं। यह कृषि उपकरण कम श्रम में अधिक फसल उत्पादन और बेहतर मिट्टी प्रबंधन में मदद करते हैं।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top