महोगनी की खेती से कैसे कमाए लाखों रुपये | How to earn money from mahogany farming

Click to rate this post!
[Total: 2 Average: 5]
Mahogany-farming

महोगनी की खेती से कैसे कमाए लाखों रुपये | How to earn money from mahogany farming

प्रिय पाठकों, बलवान कृषि के ब्लॉग सेक्शन में आपका स्वागत है।

महोगनी की खेती से कैसे कमाए : आजकल वृक्षारोपण का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। हर तरफ पेड़ लगाने की मुहिम चल रही है, जिसमें गांव के सरपंच से लेकर वरिष्ठ नेता, फ़िल्मी सितारे और आम लोग भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी इस मुहिम को जमकर प्रमोट किया जा रहा है। पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण बेहद ज़रूरी है, लेकिन इसके साथ ही पेड़ लगाने से कमाई का भी एक शानदार मौका है, खासकर महोगनी की खेती (Mahogany Farming) से।

आजकल किसानों और व्यवसायियों के बीच महोगनी खेती तेजी से लोकप्रिय हो रही है। महोगनी की लकड़ी की मांग देश-विदेश में बढ़ रही है, जिससे यह उच्च लाभ वाली खेती (high profit farming) साबित हो रही है।

महोगनी के पेड़ से 10-15 साल में अच्छी गुणवत्ता की लकड़ी प्राप्त होती है, जो बाजार में ऊंची कीमतों पर बिकती है। इस कारण, इसे एक व्यवसाय के रूप में अपनाकर किसान बंपर कमाई कर सकते हैं। 

क्या है महोगनी का पेड़? What is a Mahogany Tree

महोगनी मूल रूप से अमेरिका और मैक्सिको में उगने वाला पेड़ है। इसकी लकड़ी मोटी और मज़बूत होने के कारण इसकी खेती देश और विदेश में होने लगी क्योंकि ये एक अच्छा मुनाफा देने वाला पेड़ है। अमेरिका के बाद ये अफ्रीका में आया और वहाँ इसकी अच्छे स्तर पर खेती होने लगी और धीरे-धीरे अफ़्रीकी महोगनी का पूरे बाजार पर दबदबा हो गया। उसके बाद 19वीं शताब्दी में ये पेड़ भारत आया और अब भारत में भी इसकी खेती अच्छे स्तर पर होती है।

महोगनी की लकड़ी की क्या विशेषता होती हैं | Characteristics of Mahogany Wood

महोगनी की लकड़ी बहुत ज्यादा मज़बूत होती है जिसके कारण इसकी लकड़ी बाजार में काफी महंगी बिकती है और साथ ही इसकी डिमांड भी हमेशा बनी रहती है। इसकी लकड़ी की दूसरी सबसे बड़ी विशेषता यह है की यह लम्बे समय तक उपयोग में लायी जा सकती है। महोगनी की लकड़ी का रंग लाल और भूरे का मिश्रण होता है, जो इसे अन्य लकड़ियों से अलग करता है। इसके अलावा, इस लकड़ी पर पानी का कोई असर नहीं होता, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहती है।

महोगनी की लकड़ी का उपयोग | Uses of Mahogany Wood

महोगनी की लकड़ी अपनी मजबूती और टिकाऊपन के लिए जानी जाती है, जिससे यह बाजार में महंगे दामों पर बिकती है। इसका उपयोग फर्नीचर, बंदूक के कोंदे, नाव, जहाज, कीमती गहने, और सजावट की वस्तुओं के निर्माण में किया जाता है। महोगनी की मांग बढ़ रही है क्योंकि इसकी लकड़ी सालों तक खराब नहीं होती है।

इस वजह से यह किसानों के लिए एक लाभदायक विकल्प बन सकता है। महोगनी न केवल आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद है, बल्कि इसके विभिन्न उपयोगों के कारण यह पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है।

महोगनी की लकड़ी से बनने वाली औषधियाँ

औषधीय रूप से भी महोगनी का बहुत महत्त्व है। महोगनी के पत्तों का उपयोग कैंसर, ब्लडप्रेशर, अस्थमा, और मधुमेह जैसे रोगों के इलाज में होता है। इसकी पत्तियों और बीज के तेल से मच्छर मारने वाली दवाइयाँ, साबुन, पेंट, और वार्निश बनाए जाते हैं।

Mahogany ki kheti
Mahogany-farming

महोगनी की खेती (Mahogany Farming) से किसानों को लाभ

महोगनी एक तरह से एक बैंक फिक्स डिपॉज़िट की तरह है। बैंक में एक निश्चित रकम फिक्स डिपॉज़िट की जाती है लेकिन यहाँ किसान रकम की जगह अपनी जमीन में महोगनी के पेड़ डिपॉज़िट करता है यानी महोगनी की खेती करता है।आधुनिक कृषि के अंतर्गत यदि किसान अपने एक एकड़ की भूमि पर महोगनी के 100-150 पेड़ लगाता है तो 10-12 साल के अंदर वह करोड़पति बन सकता है।

कैसे करें महोगनी की खेती (Mahogany Farming)

किसानों को महोगनी पेड़ की खेती (Mahogany Tree Farming) ऊँचे स्थानों पर नहीं करनी चाहिए और ऐसी जगह भी नहीं करनी चाहिए जहाँ बहुत तेज हवाएँ चलती हैं। इसके लिए उपजाऊ मिट्टी, अच्छी जल निकासी और सामान्य pH वाली भूमि चाहिए। जल भराव वाली और पथरीली भूमि से बचना चाहिए। महोगनी के पेड़ों को उष्ण कटिबंधीय जलवायु और तापमान में विकास के लिए 15°C सर्दियों में और 35°C गर्मियों में चाहिए।

अधिक वर्षा भी इसके लिए ठीक नहीं होती है। इसके साथ ही किसानों को शुरूआत में ज़मीन की गहरी जुताई करना आवश्यक है जिसके लिए आप Balwaan Power weeder का उपयोग कर सकते हैं और साथ ही जुताई के बाद भूमि को समतल करना भी जरूरी है। इसके बाद 5 से 7 फुट की दूरी पर गड्ढे करें। खोदे गए गड्ढों में पर्याप्त मात्रा में खाद डालने के बाद इनमें महोगनी के पौधे लगा दें।

महोगनी के पेड़ों की लागत | Cost of Mahogany Trees

वैसे तो महोगनी के बीज भी बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन उत्पादन की दृष्टि से बीजों की जगह पौधे लगाना ज्यादा अच्छा होगा। वर्तमान समय में किसानों को अच्छी किस्म का पौधा 100-150 रुपये के बीच में आएगा। इस तरह एक एकड़ में महोगनी के 100 पौधों की अनुमानित लागत आएगी लगभग 1 करोड़ से 1.5 करोड़ के बीच में।

निष्कर्ष

महोगनी की खेती से कुल मिलाकर किसानों को लाभ ही लाभ है। खेती के साथ साथ अतिरिक्त आय के रूप में किसान यह खेती कर सकते हैं। किसानों के अलावा कोई भी व्यक्ति जिसके पास पर्याप्त ज़मीन हो वह भी इसकी खेती करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

लगातार पूछे जानें वाले प्रश्न :

1. एक मोहगनी के पेड़ से लगभग कितनी कमाई हो सकती है ?

 महोगनी के एक पेड़ की कीमत लगभग 50,000 से 60,000 तक होती है। अगर किसान ने 100 पेड़ भी लगाए हैं तो उन पेड़ों की 50,000 रुपये प्रति पेड़ के हिसाब से कीमत हो गई लगभग 50 लाख।

2. महोगनी की कौन कौन सी किस्में भारत में उगाई जाती हैं?

भारत में महोगनी की अधिकतर 5 विदेशी किस्मों को उगाया गया है। इन किस्मों के नाम हैं, क्यूबन, मैक्सिकन, अफ्रीकन, न्यूज़ीलैंड, और होन्डूरन। इन किस्मों की लम्बाई 50 से 200 फ़ीट तक होती है। 

3. 10 साल पुराने महोगनी के पेड़ की कीमत कितनी होती है ? 

10 साल पुराने महोगनी के पेड़ की कीमत लगभग 20 से 30 हज़ार रुपये के बीच हो सकती है।

Picture of ओम गोधवानी

ओम गोधवानी

ओम गोधवानी बलवान कृषि में कंटेंट क्यूरेटर विभागाध्यक्ष हैं, जिनके पास कृषि और किसानों से सम्बंधित कंटेंट क्यूरेटशन में कई वर्षों का अनुभव है।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top