सितंबर महीने में करें इन फूलों की खेती | किसानों के लिए कमाई की बंपर संभावना

Click to rate this post!
[Total: 1 Average: 5]
फूलों-की-खेती-Flower farming

सितंबर महीने में करें इन फूलों की खेती | किसानों के लिए कमाई की बंपर संभावना

प्रिय पाठकों, बलवान कृषि के ब्लॉग सेक्शन में आपका स्वागत है।

फूल किसे अच्छे नहीं लगते। फूलों की महक मन को सुकून पहुँचाती हैं, फूलों से भगवान् का श्रृंगार होता है। मंदिर हो या कोई भी पवित्र स्थल, शादी हो या पार्टी, जलसा हो या चुनावी रैली, स्वागत समारोह हो या विदाई समारोह या फिर कोई भी त्यौंहार हो, फूलों की खेती का महत्व हर जगह देखने को मिलता है।

अगर आप किसान हैं तो फूलों की व्यवसायिक खेती  करके आप लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं। क्योंकि फूलों की डिमांड पूरे साल रहती है और देश में ही नहीं विदेशों में भी कई भारतीय फूलों की डिमांड होती है।साल 2023-24 में भारत का कुल फूल उत्पादन निर्यात 717.83 करोड़ रुपये यानि 86.63 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। 

लेकिन क्या आप जानते हैं, कौनसे महीने में करें इन फूलों की खेती और फूलों की खेती कैसे की जाती है? सबसे ज्यादा लाभ देने वाली फूलों की किस्में कौन सी हैं? फूल उगाने से किसानों को क्या लाभ होते हैं? फूलों की खेती में आने वाली चुनौतियाँ और उनके समाधान क्या हैं?

इस विषय की जानकारी आपको बलवान कृषि के इस ब्लॉग में मिलेगी।

फूलों की खेती किस मौसम में करें?

फूल उत्पादन के लिए सितंबर से लेकर मार्च एक दम परफेक्ट टाइम है। अगर हम बिलकुल मध्यम समय की बात करें तो सितंबर से अक्टूम्बर के बीच में फूलों की सभी किस्मों की बुवाई की जाती है। पूरे साल में सिर्फ यही समय फूल उत्पादन के लिए वरदान है। सितंबर में फ़ूलों की ज़्यादातर प्रजातियों की बुवाई इस दौरान की जाती है.

सितंबर का महीना क्यों है फूल उगाने के लिए सही?

सितंबर का महीना फूल उगाने के लिए सबसे अच्छा समय माना गया है क्योंकि  मानसून के बाद मिट्टी में नमी होती है, जो की पौधों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। इस समय तापमान भी स्थिर रहता है, जो पौधों की ग्रोथ के लिए परफेक्ट होता है।

किसान सितंबर से लेकर मार्च तक फूलों की खेती कर सकते हैं।  सितंबर में लगाए गए पौधे तेजी से बढ़ते हैं और फूलों का उत्पादन भी बेहतर होता है।

फूलों की खेती की जानकारी

फूलों की खेती को मुख्यतः इन बिंदुओं के माध्यम से समझा जा सकता है –

  • मिट्टी की तैयारी और चयन

फूल उत्पादन के लिए मिट्टी का चयन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। ऐसी मिट्टी चुनें जिसमें अच्छी जल निकासी हो और जो उपजाऊ हो। मिट्टी का पीएच लेवल 6 से 7 के बीच होना चाहिए, जिससे पौधों को आवश्यक पोषक तत्व अच्छे से मिल सकें।

खेत की जुताई करके उसमें ऑर्गेनिक खाद डालें, ताकि मिट्टी की उर्वरता बढ़े और फूलों की अच्छी पैदावार हो सके। मिट्टी को अच्छे से मिलाकर और समतल करके, पौधों की वृद्धि के लिए एक आदर्श वातावरण तैयार करें।

  • बीज का चयन और बुआई: 

फूलों की अच्छी पैदावार के लिए बढ़िया क्वालिटी के बीज का चयन करें। बीजों की गुणवत्ता और किस्म का ध्यान रखें ताकि आपके पौधे स्वस्थ और ऊर्जावान हों। सितंबर में बुआई का सही समय होता है, जब मौसम फूलों की वृद्धि के लिए अनुकूल होता है।

बीजों को 1-2 सेंटीमीटर गहराई में बोएं और हल्की सिंचाई करें ताकि बीज जल्दी अंकुरित हो सकें। बीजों के बीच उचित दूरी बनाए रखें ताकि पौधों को पर्याप्त जगह मिल सके और उनका विकास अच्छे से हो सके।

  • सिंचाई और खाद प्रबंधन: 

फूलों की खेती में सही समय पर और सही मात्रा में पानी देना अत्यंत आवश्यक है। शुरुआत में हल्की सिंचाई करें ताकि बीज अंकुरित हो सकें और पौधों की जड़ों को ताजगी मिले। जैसे-जैसे पौधे बढ़ते हैं, पानी की मात्रा बढ़ा दें ताकि उनकी बढ़त निरंतर बनी रहे।

जैविक खाद का नियमित इस्तेमाल करें, क्योंकि यह पौधों की जड़ों को मजबूत बनाता है और फूलों की गुणवत्ता में सुधार करता है। खाद की सही मात्रा और समय पर उपयोग, पौधों की स्वस्थ वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण होता है।

  • रोग और कीट नियंत्रण: 

फूलों की उत्पादन प्रक्रिया में रोग और कीटों का खतरा हमेशा बना रहता है। इसलिए, ऑर्गेनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल करें और समय-समय पर पौधों का निरीक्षण करें।

कीटों और बीमारियों के लक्षण मिलते ही तुरंत कार्रवाई करें, ताकि पौधों को नुकसान से बचाया जा सके। नियमित रूप से पौधों की निगरानी और आवश्यक उपायों से फूलों की गुणवत्ता और उपज को बनाए रखा जा सकता है।

  • फसल की कटाई और भंडारण: 

फूलों की कटाई सुबह के समय करें, जब वे पूरी तरह ताजगी से भरे होते हैं। ताजे फूलों की कटाई से उनकी गुणवत्ता और जीवनकाल बढ़ता है। कटाई के बाद उन्हें तुरंत मार्केट में भेजें या ठंडी जगह पर स्टोर करें ताकि उनकी ताजगी बनी रहे और वे लंबे समय तक उपयोग के लिए उपयुक्त रहें।

सही भंडारण से फूलों की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलती है, और आप बाजार में अच्छा मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा लाभ देने वाली फूलों की किस्में कौनसी हैं?

  • गुलाब की खेती

गुलाब की खेती भारत में सबसे अधिक लाभकारी मानी जाती है। गुलाब का बढ़ता बाजार और विविध उपयोग जैसे पूजा, सजावट, और औषधीय गुण इसे प्रमुख बनाते हैं। किसान प्रति एकड़ 2 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। उत्पादकता बढ़ाने के लिए अच्छी किस्मों का चयन आवश्यक है।

  • गेंदा की खेती

गेंदा की खेती कम सिंचाई और लागत की वजह से किसानों के बीच लोकप्रिय है। इसका उपयोग सजावट और इत्र बनाने में होता है। इसकी फसल 2.5 से 3 महीने में तैयार हो जाती है। सीजन और त्योहारों भरी डिमांड होने से इसकी कीमत 60-70 रुपये किलो तक पहुँच जाती है। 

  • जरबेरा की खेती

जरबेरा का उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा, स्किन केयर, और फ्रेगरेंस उत्पादों में होता है। इसका तेल मूल्यवान होता है, जिससे किसानों को उच्च लाभ मिलता है। एक एकड़ की खेती से किसान 25 से 30 लाख रुपए सालाना तक की कमाई कर सकते हैं।

  • सूरजमुखी की खेती

सूर्यमुखी के कई उपयोग हैं, जैसे पशुओं के चारे, खाद्य तेल, और औषधि के रूप में। इसकी आकर्षक उपस्थिति बगीचे की शोभा बढ़ाने के लिए भी उपयोगी है। इसकी खेती से एक साल में किसान 4-5 लाख तक मुनाफा कमा सकते हैं। 

  • चमेली की खेती

चमेली की खेती से किसानों को व्यापक लाभ होता है, इसका उपयोग तेल, इत्र, और दवाइयों में होता है। बागवानी और सजावट के लिए भी इसका उपयोग होता है। प्रति एकड़ 50,000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई संभव है बशर्ते अच्छे बीज, सही उगाई, और उचित सिंचाई का ध्यान रखा जाए।

फूल उत्पादन के प्रमुख फायदे

  • उच्च आय का स्रोत:

फूल उत्पादन से आप हर सीजन में अच्छी कमाई कर सकते हैं। शादी, त्योहार, पूजा और दूसरे सामाजिक कार्यक्रमों में फूलों की डिमांड हमेशा बनी रहती है, जिससे आपकी आय में स्थिरता रहती है।

  • कम निवेश, अधिक मुनाफा:

फूल उत्पादन में ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं होती, खासकर अगर आप इसे छोटे पैमाने पर शुरू करते हैं। केवल बेसिक संसाधनों और सही तकनीक से आप अच्छा उत्पादन कर सकते हैं।

  • विविधता के अवसर:

फूल उत्पादन में कई तरह की विविधताएँ उगाने का मौका होता है। गुलाब, गेंदा, सूरजमुखी, चमेली, ट्यूलिप, और जरबेरा जैसे अलग-अलग फूल उगाकर आप बाजार में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

  • तेजी से फसल तैयार होना:

फूलों की कई किस्में 60-90 दिनों में ही तैयार हो जाती हैं। इसका मतलब है कि आप साल में कई बार फसल काट सकते हैं और जल्दी-जल्दी मुनाफा कमा सकते हैं।

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच:

अगर आप अच्छी गुणवत्ता के फूल उगाते हैं, तो आप उन्हें निर्यात भी कर सकते हैं। इससे आपकी आय और बढ़ सकती है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में फूलों की डिमांड ज्यादा होती है।

फूलों-की-खेती-Flower farming

फूलों की खेती मे चुनौती और समाधान

  • कीट और रोग:

फूल उत्पादन में कीट और रोग एक बड़ी समस्या हो सकते हैं। इसका हल जैविक कीटनाशकों का नियमित उपयोग और पौधों का समय-समय पर निरीक्षण है।

  • मौसम की अनिश्चितता:

मौसम की अनिश्चितता भी एक चुनौती हो सकती है। इसके समाधान के लिए ग्रीनहाउस तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे आप पौधों को मौसम की मार से बचा सकते हैं।

  • बाजार में प्रतिस्पर्धा:

फूलों के बाजार में प्रतिस्पर्धा भी एक चुनौती हो सकती है। इसका समाधान है कि आप अच्छी गुणवत्ता के फूल उगाएं और उन्हें समय पर बाजार में पहुंचाएं।

  • लागत प्रबंधन:

फूल उत्पादन में लागत का सही प्रबंधन बहुत जरूरी है। इसके लिए सटीक प्लानिंग और बजट तैयार करें।

फूलों की खेती से कमाई:

फूलों की खेती से होने वाली इनकम आपके प्रोडक्शन के साइज़, फूलों की वेरायटी और मार्केट की स्थिति पर निर्भर करती है। आमतौर पर, एक एकड़ जमीन पर फूल उगाने से आप 2-5 लाख रुपये तक की सालाना इनकम कमा सकते हैं। अगर आप उच्च क्वालिटी के फूल उगाते हैं और उन्हें एक्सपोर्ट करते हैं, तो आपकी इनकम और भी बढ़ सकती है।

फूलों की खेती के लिए टिप्स

  • नए तरह के फूलों की खेती करें:

 समय-समय पर नई किस्म के फूल उगाने की कोशिश करें, ताकि मार्केट में आपकी कॉम्पिटिशन बनी रहे और आपको नए ग्राहक मिलते रहें।

  • ग्रीनहाउस का इस्तेमाल करें: 

अगर आपके पास संसाधन उपलब्ध हैं, तो ग्रीनहाउस तकनीक का इस्तेमाल करें, जिससे आप पूरे साल फूल उगा सकते हैं और मौसम की मार से बच सकते हैं।

  • मार्केटिंग और ब्रांडिंग करें

फूलों की अच्छी मार्केटिंग और ब्रांडिंग से आपकी बिक्री बढ़ सकती है। इसके लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें और अपने कस्टमर्स को समय-समय पर नई ऑफर्स के बारे में बताएं।

फूलों की खेती में कौन कौन सी मशीन सहायक हो सकती हैं?

1. बलवान ब्रश कटर मशीन (Balwaan Brush Cutter Machine)

Brush Cutter Machine एक बहु उपयोगी मशीन है। इस एक मशीन में कई तरह के अटैचमेंट्स लगते हैं जिससे खेती से सम्बंधित कई सारे कार्य हो सकते हैं। फूल उत्पादन की प्रक्रिया में यह मशीन किसानों के लिए बहुत सहायक सिद्ध हो सकती है। इसमें लगने वाले अटैचमेंट्स की बात करें तो इसमें लगने वाला सबसे पहला अटैचमेंट है – 

  • 80 T ब्लेड Attachment – इस अटैचमेंट से घुटने से ऊँची सभी खड़ी और सुखी फसलों की कटाई कर सकते हैं।
  • 3 T ब्लेड Attachment – इस ब्लेड से पशुओ का हरा चारा, जंगली झाड़ियाँ, रिंजका आदि काट सकते हैं। 
  • Nylon Rope Attachment (Tap N Go Attachment) – इस अटैचमेंट्स से खेतों और बगीचों की घास की कटाई और छंटाई कर सकते हैं।
  • Tiller Attachment – ये अटैचमेंट आपके खेतों में निराई गुड़ाई के काम में आता है। इससे फसलों के बिच में उगने वाली खरपतवार को आसानी से निकल सकते हैं।
  • Chainsaw Attachment – इस अटैचमेंट को लगाकर आप हल्की व मोटी लकड़ियों की कटाई कर सकते हैं और पेड़ों की छंटाई भी कर सकते हैं।

Brush-Cutter-Machine

2. बलवान मिनी टिलर मशीन (Balwaan Mini Tiller Machine BW-25)

फूलों की खेती में ये मशीन बहुत ही काम आने वाली मशीन है क्योंकि  ये मशीन छोटी से छोटी और कम दूरी वाली जगह में आराम से निराई गुड़ाई करने में सक्षम हैं।

फूलों की छोटी छोटी क्यारियों के बीच में उगने वाली खरपतवार को ये मशीन बड़ी ही आसानी से हटा देती है।

इस मशीन में ईंधन की खपत भी बहुत कम होती है। ये मशीन  किसान का समय, पैसा और मेहनत तीनो बचाती है। 

Mini-Tiller-Machine

3. कीटनाशक छिड़काव के लिए आधुनिक मशीन (Balwaan BHX-22 HTP Sprayer with 80cc BX 80 Engine)

फूलों की फसलों में सही समय पर कीटनाशक छिड़काव भी बहुत जरुरी है जो की बहुत मेहनत वाला काम है लेकिन इसके लिए भी एक समाधान है।

खेतों के कोने कोने तक छिड़काव करने के लिए और अधिक दूरी और ऊंचाई तक छिड़काव करने के लिए, किसानों के लिए कीटनाशक छिड़काव की सबसे जबरदस्त मशीन Balwaan BHX-22 HTP Sprayer with 80cc BX 80 Engine

ये एक हाई प्रेशर स्प्रेयर है जो मात्र कुछ ही समय में बड़े से बड़े खेतों में लगी हुई फसलों में कीटनाशक छिड़काव करने में सक्षम है।

किसान इस स्प्रेयर के माध्यम से कई घंटों के छिड़काव का काम सिर्फ कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं। ये हाई प्रेशर स्प्रेयर बचाएगा किसान का कीमती समय, पैसा और मेहनत तीनो।  

HTP-Sprayer

निष्कर्ष

किसानों के लिए फूल उत्पादन एक लाभदायक व्यवसाय हो सकता है क्योंकि इसमें दूसरी खेती के मुकाबले कम लागत लगती है। इसके अलावा अगर इस व्यवसाय या खेती को सही समय और सही तकनीक से किया जाये तो निश्चित रूप से किसान इस खेती से ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। फूलों के उत्पादन के लिए सितंबर का महीना बिलकुल परफेक्ट है।

इस महीने में की गयी फूलों की खेती (Flowers Farming) से उत्पादन अच्छा होने की अधिक से अधिक संभावनाएं होती हैं। इसके अलावा आपको अच्छे किस्म के बीज और सही मिट्टी का चयन करना भी बहुत जरुरी है। नियमित सिंचाई, और रोग-कीट नियंत्रण जैसे उपाय अपनाकर किसान इस व्यवसाय में उच्च मुनाफा कमा सकते हैं।

आधुनिक कृषि मशीनें जैसे Balwaan Brush Cutter, Mini Tiller, और HTP Sprayer फूलों के उत्पादन में किसानों के लिए सहायक सिद्ध हो सकती हैं। इन मशीनों का उपयोग किसानों का समय, मेहनत और धन की बचत करता है।

इसलिए, अगर किसान खेती में बलवान के आधुनिक उपकरणों का सही से उपयोग करते हैं, तो यह किसानों के लिए लाभकारी व्यवसाय साबित हो सकता है।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top