कीवी की खेती से कैसे होगी लाखों रुपये की कमाई।

यह फल मुख्य रूप से चीन का फल है इसलिए इसे चाइनीज गूजबेरी भी कहते हैं।

भारत में कई राज्यों में इसकी खेती प्रमुख रूप से की जाती है।

इस फल में विटामिन C, E सोडियम, पोटेशियम फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

कीवी खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कई बीमारियों से भी बचाव होता है।

भारत के बाजारों में कीवी की बढ़ती डिमांड से इसकी खेती करने वाले किसानों को मोटा मुनाफ़ा मिल रहा है।

व्यापारिक दृष्टि से कीवी की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा है।